उरई (जालौन)। जिला विज्ञान क्लब ने 6 जून को सुबह साढे़ पांच से साढे़ दस बजे तक लोगों को शुक्र परागमन का दृश्य दिखाने की व्यवस्था की है। के दृश्यावलोकन हेतु प्रात:
यह कार्यक्रम जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश नारायण सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। क्लब के समन्वयक आरके सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन प्रांगण में किया जा रहा है। यह एक अद्भुत प्राकृतिक घटना है। इसे नंगी आंख से नहीं देखना चाहिए न ही दूरबीन से सीधे देखना चाहिए। ब्यूरो