उरई (जालौन)। मीडिया ने हमेशा लोकतंत्र को मजबूत बनाया है। इसके बरअक्स जिले के समग्र विकास में भी पत्रकार सकारात्मक लेखन के माध्यम से सार्थक भूमिका निभाएं। विभिन्न विषयों से संबंधित खबरें तथ्यपरक और बिना राग-द्वेष और भेदभाव के लिखी जाएं। इससे ही लोकतंत्र मजबूत होता है।
पत्रकारिता दिवस पर बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया ने यह बात कही। जिला प्रशासन, उपजा, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, बुंदेलखंड पत्रकार महासंघ, सिटी रिपोर्टर एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीडीओ अवधेश नारायण सिंह ने जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा आज पत्रकारिता का दायरा काफी व्यापक हो गया है। इस लिए चाहे इलेक्ट्रानिक मीडिया हो या प्रिंट मीडिया दोनों को सचाई के करीब रहना चाहिए। एडीएम लोकपाल सिंह ने कहा आज चारों तरफ गिरावट आ गई है। इसे दूर भी हम ही कर सकते हैं। लेकिन लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेमिसाल है। सपा के प्रांतीय नेता इंद्रजीत सिंह यादव ने एसपी के बंगले से पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकार कृष्णपाल सिंह सुन्नू की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार की गिरफ्तारी अनुचित है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार ने कहा जनता को पुलिस व प्रशासन से भी ज्यादा पत्रकारों पर भरोसा है। उन्होने भी पत्रकार कृष्णपाल सिंह सुन्नू की गिरफ्तारी की निंदा करने के साथ मामले की जांच की मांग की । अन्ना हजारे के समर्थक अशोक गुप्ता ने शिक्षक शिवकुमार सोनी के अपहरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा पत्रकार को अपने आचरण में पवित्रता लानी चाहिए। उन्होंने पत्रकार कृष्णपाल सिंह की एसपी के आवास में गिरफ्तारी की निंदा की।
संगोष्ठी में ब्लाक प्रमुख माधौगढ़ सुदामा दीक्षित ने क्षेत्रीय पत्रकारों की समस्याएं उठाईं। कांग्रेसी नेत्री श्रीमती पूजा दीक्षित और बुजुर्ग पत्रकार राधेश्याम दांतरेव ने पत्रकारों की तुलना मनरेगा मजदूर से की। इलेक्शन वाच के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में बना माहौल मीडिया की देन है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा पर जोर दिया। पत्रकार संजय श्रीवास्तव, स्तंभकार केपी सिंह, सर्जन रमेश चंद्रा ने पत्रकारों की भूमिका को रेखांकित किया। वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या प्रसाद गुप्त कुमुद ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी में पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह दाऊ, उपजा के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम निगम, पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक अग्निहोत्री, अरविंद द्विवेदी, संजय दुबे, शैलेंद्र पांडेय, राजीव पाठक, सत्येंद्र पस्तोर, संजीव श्रीवास्तव, अजय सहारा, प्रशांत बनर्जी, दीपू द्विवेदी, ओमप्रकाश राठौर, संजय गुप्ता, कांग्रेसी नेता रामशरण जाटव, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, डा.राजीव नारायण मिश्रा, मैराज सिद्दीकी, रेहान सिद्दीकी, चंद्रप्रकाश दुबे, अचल शर्मा, भरत अवस्थी, उपेंद्र शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, अलीम सिद्दीकी और रामआसरे त्रिवेदी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उपजा के जिला महामंत्री बृजेश मिश्रा द्वारा पत्रकार कृष्णपाल सिंह सुन्नू कीे एसपी के आवास पर प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी का निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया व अन्य राजनीतिक संगठनों के सदस्यों से उपजा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने कहा जिले के हर पत्रकार के सम्मान की रक्षा की जाएगी। इस मौके पर महामंत्री बृजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, शिवकुमार जादौन, संजय सोनी, गजेंद्र सिंह चौहान, सुधीर त्रिपाठी, संजय मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, सचिव सुनील शर्मा, प्रशांत बर्नजी, संजय गुप्ता, ज्ञानेंद्र सेठ, मुन्नीलाल अग्रवाल, रविंद्र चौधरी, राधेमोहन श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी हेमंत दाऊ, संगठन मंत्री आसिफ खान, रामआसरे त्रिवेदी, आबिद नकवी, कार्यालय सचिव विजय मिश्रा, सह सचिव चंद्रप्रकाश दुबे, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपू द्विवेदी, विशेष आमंत्रित सदस्य कुलदीप मिश्रा, अलीम सिद्दीकी, अजय श्रीवास्तव और अकील खान मौजूद रहे।