उरई (जालौन)। पेट्रोल की कीमत में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर मच्छर चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका कर जमकर नारेबाजी की।
भाजपा के नव नियुक्त जिला संयोजक जगदीश महाराज के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 12 बजे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेद्र पाल सिंह जादौन, पूर्व जिला महामंत्री अनिल बहुगुणा जिला मंत्री सुनील शर्मा, नगर अध्यक्ष हरेंद्र विक्रम सिंह, नगर महामंत्री सूर्य नायक केदार अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष तरुण तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, नगर मंत्री श्रीमती रेखा वर्मा, महेश पेंटर, प्रियंका वर्मा, नरेश कुशवाहा, दीपू सोनी, अशोक सोनी, रवींद्र पवार, देवेंद्र राठौर, जिला संयोजक, रामप्रकाश वर्मा, अनुराग दाऊ सभासद, राजकुमार वर्मा, अशोक तिवारी, धर्मेंद्र जालौन और सुनील राठौर के साथ कार्यकर्ताओं का पार्टी के जिला कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस में चल रहे भाजपा
केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे। कोतवाली के पास मच्छर चौराहे पर पहुंच कर भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक दिया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार के पेट्रोल के मनमाने दाम बढ़ाने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए फौरन वापस लेने की मांग की।