मुसमरिया (जालौन)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 21 वीं पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उन्हे संचार क्रांति का अगुवा बताया गया। पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि को हिंसा और आतंक विरोध दिवस के रुप में भी मनाया गया।
महेवा ब्लाक की मुसमरिया नेहरू युवा समिति ने सोमवार को नेहरू युवा केंद्र जालौन के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार सिंह जादौन और स्वयं सेवक ने किया।
मुख्य अतिथि लाल सिंह चौहान ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुसमरिया के प्रधान रामबिहारी ने कहा राजीव गांधी के नेतृत्व में देश ने चौमुखी विकास किया। नई संचार क्रांति देश में आई जिसके अगुवा राजीव गांाधी थे। वर्तमान समय में दिखाई दे रहा विकास राजीव गांधी की ही देन है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की कमी आज महसूस हो रही है। इसे उनके सपने को पूरा करके किया जा सकता है। राजीव गांधी भारत को युवा शक्ति के दम पर दुनिया के विकसित राष्ट्रों की कतार में खड़ा करना चाह रहे थे। युवा वर्ग राजीव गांधी के सपने को साकार करने के लिए तन-मन-धन से देश सेवा में तत्पर हो।
कार्यक्रम मेें कालपी विधायक प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने हिंसा और आतंकवाद मुक्त भारत का निर्माण पर जोर दिया। मुख्य अतिथि लाल सिंह चौहान ने सभी लोगों को आतंकवाद से मुकाबले के लिए शपथ दिलाई। उन्होने राष्ट्र हित में रक्तदान करने का आह्वान किया। स्वयं सेवक रामकुमार सिंह ने कहा युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व प्रधान रनवीर सिंह, करन सिंह, लालू दुबे पूर्व प्रधान चुर्खी, राजेंद्र सिंह प्रधान नसीपुर, रामविलास अध्यापक, अरू ण कांत दुबे, शैलेंद्र प्रताप, महेंद्र पाल, प्रमोद, मनोज चतुर्वेदी एडीओ ग्राम विकास अधिकारी, संजय सिंह, लियाकत अली और सत्यजीत आदि उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन डा.सत्यप्रकाश ने किया।