उरई (जालौन)। नगर निकाय और लोकसभा चुनाव के मदेदनजर संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला और शहर कांग्रेस दल की प्रगति रिपोर्ट प्रदेश के मुख्य संगठक प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी को सौंपी गई है।
मंगलवार को कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह पचीपुरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कांग्रेस सेवादल को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर 21 मई को दो घंटे की फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला और शहर सेवा द्वारा एक दिसंबर 2011 से 21 मई 2012 तक मरीजों को फल वितरण, ओला पीडि़तों की मदद, गरीबों की सहायता आदि जनहितकारी कार्यों पर आधारित रिपोर्ट का आंकलन किया गया। रिपोर्ट मुख्य संगठक प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी को सौंपी गई। उन्होंने उपलब्धिपूर्ण रिपोर्ट के मद्देनजर जालौन कांग्रेस सेवा की प्रशंसा की। कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष उमेश पचीपुरा ने कांग्रेस सेवादल को मजबूत बनाने में सदर के पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जनपद जालौन मनोज चतुर्वेदी एवं विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला कालपी शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उरई चौधरी श्यामसुंदर एवं समस्त फ्रंटलों के अध्यक्षों का सेवादल को सहयोग मिलता रहा है। इस मौके पर राजा खान जिला उपाध्यक्ष, शिकांत दोदेरिया, मकबूल मंसूरी, अशोक, रजक, इमरान साह, कमल किशोर पप्पू, आदि मौजूद रहे।