कोंच (जालौन)। स्थानीय धनुताल मैदान में सोमवार को आयोजित सर्व समाज के सामूहिक विवाह समारोह
में 29 जोड़े जीवन भर साथ निभाने की कसमे खाकर एक दूजे के हो गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि लाल सिंह उर्फ लायक सिंह ने सामूहिक विवाह कार्यक्रमों को फिजूलखर्ची रोकने के लिए रचनात्मक कदम की संज्ञा दी।
सर्व समाज के सामूहिक विवाह समारोह का लाखन सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
अध्यक्षता झांसी से आए दयाराम कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि लाल सिंह उर्फ लायक सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा सर्व समाज के सामूहिक विवाह समारोह से गरीब परिवारों की लड़कियों के हाथ पीले हो जाते हैं। गरीब मां- बाप पर लड़कियां बोझ नहीं बनती। गरीब परिवारों के लोगों को बस एक ही चिंता सताती है उनकी लड़की के हाथ पीले कैसे होंगे, लेकिन अब सर्वसमाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से उनकी चिंता खत्म होती जा रही। सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा रचनात्मक पहल के लिए आयोजकों की सराहना की। मूलशरण कुशवाहा, रारमगोपाल कुशवाहा कानपुर, ममता कुशवाहा और नीतू कुशवाहा आदि ने नव दंपतियों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के आयोजन में समिति के अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, जगजीवन, रंजीत, महेश कुशवाहा, देवेंद्र, अरविंद, देवीदयाल कुशवाहा, कार्यक्रम प्रभारी बादाम सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, मान सिंह प्रधान और प्रदीप कुशवाहा ने उल्लेखनीय योगदान किया। विशिष्ट अतिथि दयाशंकर वर्मा सदर विधायक उरई व माधौगढ़ विधायक संतराम कुशवाहा इस मौके पर मौजूद रहे। वीर सिंह, सुनील, अंकित, रामशरण कुशवाहा, बलराम, मान सिंह, कुशवाहा, सेवाराम, इंद्रपाल सिंह, नाथूराम कुशवाहा, जाहर सिंह आदि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन डा.शिवशंकर कुशवाहा ने किया।