उरई (जालौन)। झांसी- कानपुर रेलमार्ग के विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो गया। दो माह बाद इस रूट पर बिजली चलित ट्रेनों का संचालन शुरू हो जायेगा। विद्युतीकरण के बाद प्रथम चरण में झांसी से मोठ तक बिजली वाली ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस रेलमार्ग के दोहरीकरण को भी रेलवे से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिये 800 करोड़ का बजट भी मंजूर हो गया है। अगले चार वर्षों में इस रूट के दोहरीकरण का काम पूरा हो जायेगा।
शुक्रवार को झांसी मंडल रेल प्रबंधक अशोक गुप्ता ने यह जानकारी दी। वह उरई, एट, पिरौना, चिरगांव रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने बताया कि झांसी कानपुर रेलमार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। दो महीने के अंदर विद्युत चालित रेल सेवा शुरु हो जाएगी। उन्होंने कहा कि झांसी कानपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण मद में 800 करोड़ रुपये की मंजूरी हासिल हो गई है। इसी वर्ष दोहरीकरण का काम शुरु हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य चार साल में पूरा हो जायेगा। रेल दोहरणीकरण के साथ -साथ विद्युतीकरण का काम भी साथ होगा। दोहरीकरण होने के वाद यहां ट्रेनों की गति व संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। उन्हाेंने बताया कि उरई रेलवे स्टेशन का दर्जा बढ़कर ए श्रेणी का हो गया है। अब यहां यात्री सुविधाओं का विस्तार तेजी से होगा। इससे पूर्व उन्हाेंने यात्री टिकट विंडों का निरीक्षण करते हुये समय से खुलने के निर्देश दिये। वहां पर टाइल्स टूटे होने पर कड़ी फटकार लगाई। यात्री प्रतीक्षालय में बदइंतजामी पर वह नाराज हुए। उन्हाेंने स्टेशन पर रिजर्वेशन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। रेलवे की खान-पान सुविधाओं का निरीक्षण किया।इस मौके पर उनके साथ प्रमुख अफसरों की टीम साथ चल रही थी।