उरई (जालौन)। डायमंड सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बुजुर्ग संरक्षक अतबल सिंह चौहान ने अध्यक्ष को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दायित्व का निर्वहन ही समाज की सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने समाजसेवा का संकल्प लिया।
अतबल सिंह चौहान ने सबसे पहले नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह परिहार को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने उपाध्यक्ष सुरेंद सिंह सरसेला, राघवेंद्र सिंह अटागांव, जीतेंद्र सिंह बबलू, लाल प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, संजय सिंह, मंत्री विक्रमादित्य सिंह राजावत को शपथ दिलाई। इसके बाद मंत्री रामराजा सिंह, संदीप सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह परिहार, राघवेंद्र सिंह सेंगर, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, संगठन मंत्री, राजेंद्र सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर, आडीटर जगराम सिंह व सदस्यों को शपथ दिलाई।
संरक्षक मंडल में अतबल सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, प्रद्युम्न सिंह, संतराम सिंह, जगरूप सिंंह, आरवी सिंह, हरिहर नारायण सिंह, राजवीर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह जादौन, मुलू सिंह सेंगर, डीके सिंह, गजराज सिंह चितौरा, घनश्याम सिंह हैं।