उरई (जालौन)। माध्यमिक शिक्षक महासभा उ.प्र. का जनपदीय सम्मेलन बुधवार को एसआर इंटर कालेज में हुआ जिसमें वित्तविहीन शिक्षक महासंघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष पद पर महाराणा प्रताप उ.मा. विद्यालय चितौरा के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सक्सेना को चुना गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महासचिव अशोक कुमार राठौर की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव पर्यवेक्षक नारायण हरि अवस्थी व वासे रहमानी उनके साथ रहे। चुनाव अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, एलआर विश्वकर्मा व दीपक पांडेय ने दोपहर बारह बजे से चुनाव प्रक्रिया शुुरू की जिसमें महामंत्री पद पर सेठ भगवती प्रसाद इंटर कॉलेज एट के प्रधानाचार्य परशुराम, कोषाध्यक्ष पद पर महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज एट के अध्यापक प्रद्युम्न कुशवाहा, जिला मंत्री शत्रुघन सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री ब्रजेंद्र सिंह व कृष्णा इंटर कॉलेज उरई के गंधर्व सिंह यादव को चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर कालपी क्षेत्र से कुलदीप सिंह, माधौगढ़ से राम किशोर, उरई से यशपाल सिंह, कोंच क्षेत्र से राजकिशोर निरंजन, रामप्रसाद निरंजन चुने गये। इसके अलावा आठ सदस्यों में श्रीमती गीता पुरवार, संतोष पुरवार, अनीस बेग, सुनील, सुरेंद्र कुमार, जगमोहन, मनोज तिवारी को चुना गया। सम्मेलन में कालीचरन विश्वकर्मा, रामप्रकाश तिवारी, सरोज ठाकुर, कामता प्रसाद, गोविंद नारायण, प्रेम नारायण तिवारी, मंजू गुप्ता, मनोज तिवारी, वीरसिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रमाकांत द्विवेदी ने किया।