उरई (जालौन)। जिलाधिकारी रामगणेश ने शासन को पत्र लिखकर आटा टोल टैक्स प्लाजा बंद करने की सिफारिश की है।
भेजे गए पत्र में बताया है कि जिले में सिर्फ 35 किलोमीटर की दूरी में एट और आटा में दो टोल टैक्स प्लाजा संचालित हैं। जिसके कारण सिर्फ 35 किलोमीटर की दूरी में वाहन चालकों से दो जगह टैक्स वसूला जाता है जो नियम विरुद्ध है। फोरलेन निर्माण अथारटी बार-बार कहे जाने में बावजूद कालपी में डेढ़ किलोमीटर अधबनी सड़क तीन वर्षों से नहीं बना रही है। इसके कारण महीने में 25 दिन कालपी नगर और यमुना ब्रिज के बीच वाहन खराब हो जाते हैं और जाम लगता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उधर फोरलेन अथारटी खानकाह शरीफ मस्जिद की जमीन ओवर ब्रिज बनाने को नहीं मिल पाई है। जिससे कालपी में फोरलेन की ओर ब्रिज बनने की संभावना नहीं दिख रही है। उधर फोरलेन संघर्ष समिति, यूपी ट्रक आपरेटर फेडरेशन, टैक्सी टेंपो संघर्ष समिति, जन प्रतिनिधियों ने क्रमश: सपा की उरई सदस्य सीट से विधायक दयाशंकर वर्मा, कालपी विधानसभा की कांग्रेस विधायक उमाकांति, जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुमकुम सिंह, पूर्व सांसद भानुप्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जादौन, मूलचंद्र निरंजन आदि ने वसूली रोकने की मांग की है।
आए दिन लगने वाले जाम से लोग आक्रोशित हैं और कभी भी आंदोलन शुरू हो सकता है। कालपी के पालिका अध्यक्ष कमर अहमद ने फोरलेन परियोजना प्रबंधक नवीन मिश्रा समेत 6 अधिकारियों के खिलाफ कालपी कोतवाली में पिछले दिनों नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसलिए जब तक फोरलेन की अधबनी सड़क पूरी नहीं बन जाती है तब तक आटा टोल टैक्स बंद कर दिया जाए।
इनसेट
प्रशासन की कड़ाई के बाद हाईवे पर सुविधाएं बढ़ीं
उरई (जालौन)। टोल टैक्स पर उगाही और लगने वाले जाम पर पुलिस प्रशासन के कड़ा रुख अपनाने पर नेशनल हाईवे अर्थारिटी ने क्रेन, एंबुलेंस तथा रूट चैकर्स की तीन गाड़ियां लगा दी हैं। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि अब हाईवे पर यात्रा करने वाले निशुल्क क्रेन सुविधा के लिए 8476955553, एंबुलेंस के लिए 8476955558, रूअ चैकर्स के लिए 8476955557 पर संपर्क कर सकते हैं।