परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर का स्वागत करते पालिकाध्यक्ष व अन्य भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। मोदी का जादू हाथरस संसदीय सीट पर बरकरार रहा। मोदी लहर इस बार भी इस संसदीय सीट पर चली और भाजपा ने अपनी विनिंग सीट पर अपनी जीत कायम रखी। भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर ने गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन को 260208 मतों से हराकर जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर को 684299 और सपा गठबंधन प्रत्याशी 424091 मत मिले। कांग्रेस महज 23926 मतों पर ही सिमट कर रह गई। मोदी मैजिक इस बार भी यहां जमकर चला और सपा-बसपा-रालोद मिलकर भी इस मैजिक को यहां तोड़ नहीं पाए।
हाथरस संसदीय सीट वर्ष 1991 से भाजपा की विनिंग सीट है। पार्टी अथवा उसके सहयोगी रहे दल लगातार इस सीट से जीतते आ रहे है। इस बार भी पार्टी ने इस सीट पर शानदार जीत हासिल की। हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले जीत का अंतर इस बार घट गया लेकिन फिर भी पार्टी प्रत्याशी और इगलास के विधायक राजवीर दिलेर ने गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन को 260208 मतों से मात दे दी। इस दौरान मोदी मोदी का ही डंका बजा।
यह माना जा रहा था कि गठबंधन प्रत्याशी से भाजपा प्रत्याशी को इस चुनाव में कड़ी टक्कर मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड से लेकर आखिरी राउंड तक बढ़त बनाए रहे और 260208 मतों से जीते। इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के अलावा छह और प्रत्याशी खड़े हुए थे। कांग्रेस प्रत्याशी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। कांग्रस को 23926 वोट ही मिले सके। अन्य प्रत्याशियों में से किसी को पांच हजार से ज्यादा वोट नहीं मिले। इस चुनाव में 8568 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।