पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
मंगलवार को दी बार एसोसिएशन के चुनाव में सतीश वागर एडवोकेट एवं राजन सिंह एडवोकेट के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें कुल 44 मत पड़े थे। चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार एक मत निरस्त पाया गया। राजन सिंह को 27 और सतीश को 16 मत मिले।
चुनाव अधिकारी ने राजन सिंह को 11 मत से विजयी घोषित किया। शेष सभी पदों पर निर्विरोध चुने गए है। जिनमें महेंद्र पाल सिंह अध्यक्ष, राजवीर सिंह उपाध्यक्ष, मधुसूदन सिंह कोषाध्यक्ष, मधुकर नगायच सह सचिव, प्रशांक पाठक अंकेक्षक व गीतम सिंह को पुस्तकालय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।
इससे पूर्व दि बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया में सचिव पद के लिए एक प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र निरस्त होने पर नया मोड़ आ गया। चुनाव अधिकारी के अधिकार सीज करते हुए साधारण सभा ने चुनाव अधिकारी के फैसले को पलट दिया था। जिसके परिणाम स्वरूप सचिव पद पर दो प्रत्याशियों के लिए बुधवार को मतदान कराया गया।
जिसका दायित्व सहायक चुनाव अधिकारी गिराज सिंह को सौंपा गया था। जबकि अन्य पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध हुए है। संस्था सदस्यों ने विजयी प्रत्याशियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया। मौके पर नवगठित कार्यकारिणी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया।