{"_id":"7-9577","slug":"Hathras-9577-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u092e\u0939\u093f\u0932\u093e \u0915\u0940 \u0926\u093f\u0932\u0947\u0930\u0940 \u0938\u0947 \u092d\u093e\u0917\u0947 \u092c\u0926\u092e\u093e\u0936 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
महिला की दिलेरी से भागे बदमाश
Hathras
Updated Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
हाथरस। व्यवसायी की पत्नी की दिलेरी की वजह से शुक्रवार की दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात के इरादे से पहुंचे असलहों से लैस बदमाशों के पैर उखड़ गए और वहां से भागने में ही अपनी गनीमत समझी। चार की संख्या में बदमाश दोपहर को शहर के पॉश कॉलोनी त्रिवेदी नगर में आ धमके। अगर महिला साहस न दिखाती तो शहर की इस पाश कॉलोेनी में भी नेहरू नगर जैसी वारदात हो सकती थी। वहां पिछले माह एक महिला की हत्या कर बदमाश लाखोें की लूट कर ले गए थे। हाथरस गेट के मोहल्ला त्रिवेदी नगर निवासी पुरुषोत्तम दास अरोरा की बागला मार्ग पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान है। त्योहार नजदीक होने के कारण उनके में रंगाई-पुताई का काम रहा है। शुक्रवार को घर में उनकी पत्नी बीना देवी और पुत्रवधू नीना घर में अकेली थी। वहीं, मजदूर राजेंद्र निवासी खंदारी गढ़ी घर के बाहर पुताई कर रहा था। इसी बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे चार बदमाश घर में घुस आए। इनमें तीन नकाबपोश थे, जबकि एक का चेहरा खुला था। आते ही इन बदमाशों ने पेंटर को तमंचे के बल पर घर में अंदर ले गए। इतना ही नहीं, इन दोनों ने सास-बहू को भी कब्जे में ले लिया तथा तमंचे और चाकू दिखाकर इनसे अलमारियों की चाभियां मांगने लगे। चाभी न देने पर बदमाश जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इसी बीच साहस का परिचय देते हुए बीना देवी बदमाशों की नजर से बचकर पीछे के दरवाजे से बाहर गली में निकल आई और शोर मचा दिया। शोर मचने पर खुद को घिरता देख बदमाश घबरा गए और वहां से भाग गए। एक बदमाश की चप्पल रह गई। तदुपरांत मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई तो पुलिस भी वहां पहुंच गई और लोगों से पूछताछ की। घटना के सिलसिले में थाने में तहरीर भी दी गई है।