{"_id":"8686","slug":"Hathras-8686-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0906\u0927\u093e \u0926\u0930\u094d\u091c\u0928 \u092c\u091a\u094d\u091a\u094b\u0902 \u0915\u094b\u0915\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u092e\u093e\u0930\u0940 \u091f\u0915\u094d\u0915\u0930","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन बच्चों कोकार ने मारी टक्कर
Hathras
Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
सादाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को अपने स्कूल में आजादी का जश्न मनाने जा रहे स्कूली बच्चों को एक बैगनआर कार ने रौंद दिया। दुर्घटना में आधा दर्जन बच्चे घायल। घायलों को को सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इनमें दो बच्चों की गंभीर हालत। दुर्घटना के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे हाथरस रोड पर रहने वाले करीब आधा दर्जन बच्चे पैदल प्रकाश नगर स्थित केसी शर्मा जूनियर हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही यह बच्चे हाथरस रोड स्थित एक बंबे के नजदीक पहुंचे वैसे ही पीछे से आ रही एक बैगनआर कार ने बच्चों को रौंद दिया। बच्चों की चीखपुकार सुनकर वहां लोगाें की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बच्चों की चिकित्सा कराकर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। बच्चों के साथ हुई दुर्घटना की खबर सुनकर उनके अभिभावक भी सहम गए और सीएचसी पर पहुंचे। दुर्घटना में यूकेजी की छात्रा स्वीटी शर्मा पुत्री सुनील शर्मा, कक्षा 4 की छात्रा कुमकुम शर्मा पुत्री शोभा शर्मा, कक्षा 4 का छात्र दीपक शर्मा पुत्र सुनील शर्मा, सूरज शर्मा, गुंजन शर्मा के अलावा एलकेजी की छात्रा राशि शर्मा पुत्री नीरज शर्मा घायल हो गए। घायलों कुमकुम और राशि की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।