हाथरस। भारत सरकार के पेट्रोलियम विभाग की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को यहां कई थोक केरोसिन विक्रेताओं के यहां छापेमारी की। विजिलेंस ने शहर व क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक केरोसिन के थोक डीलरों के यहां चेकिंग की। टीम ने न केवल तेल की क्वालिटी की जांच की, बल्कि उनके दस्तावेजों की भी पड़ताल की। उन्होंने डीलरों का स्टाक चैक किया और उनके बिक्री रजिस्टर से उसका मिलान भी किया। कुछ महत्वपूर्ण तथ्य भी विजिलेंस ने नोट किए हैं। बताते हैं कि टीम ने इलाके के कई बड़े डीलरों के पंपों पर छानबीन की है। विजिलेंस की जांच की खबर से शहर व क्षेत्र के पेट्रोल और डीजल पंप मालिकों में खलबली मच गई। इस टीम के आने की भनक जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को भी नहीं लगी। टीम गुपचुप अपनी जांच पूरी करके यहां से निकल गई। जिला पूर्ति अधिकारी एके मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस छापे की कोई जानकारी नहीं है।