हाथरस। पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में विभिन्न राजनैतिक और व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर किया गया भारत बंद हाथरस में भी प्रभावी रहा। सुबह से शाम तक शहर के मुख्य बाजार नहीं खुले। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटी-छोटी चीजों के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। उधर, सिकंदराराऊ में लोगों ने कुछ देर के लिए जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। सपा, भाजपा के अलावा अन्य व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद कराए और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया।
पेट्रोल मूल्य वृद्धि और महंगाई के विरोध में व्यापारिक और राजनैतिक संगठनों ने 31 मई के बंद का आह्वान किया था। सुबह से ही मुख्य बाजारों में दुकानें नहीं खुली। बंद को सफल बनाने में सपाई और व्यापारी नेता कई दिनों से लगे हुए थे। गुरुवार को सुबह से ही यह नेता फिर सक्रिय हो गए और सड़कों पर आ गए। सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराए। सुबह से ही सपाई शहर के गुड़िहाई बाजार पहुंच गए। उसके बाद इन कार्यकर्ताओं ने नयागंज, चक्की बाजार, सरकुलर रोड, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, तालाब चौराहा, पसरट्टा बाजार, लोहट बाजार, पंजाबी मार्केट आदि बाजारों में दुकानों को बंद कराया। वैसे भी काफी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले ही नहीं थे, शेष दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर ली। सपाइयों में मुख्य रूप से रामनारायण काके, डॉ.राधेश्याम रजक, डॉ. दिनेश कुमार माहेश्वरी, रामू पौरुष, सतीश यादव, शिव कुमार वार्ष्णेय, कृ ष्णमुरारी वार्ष्णेय, पंकज यादव, विशंभर सिंह, वेदप्रकाश यादव, प्रशांत शर्मा, ओपी सिंह राठौर, रवि चौहान, फजर्लुरहमान, अनिल वार्ष्णेय, रानू सिसौदिया, शेखर वार्ष्णेय, गंगा सिंह, राजू मलिक सुनील दिवाकर, अरुण माहेश्वरी, बलवीर वर्मा, मोहनलाल अग्रवाल, बलराम यादव आदि काफी लोग मौजूद थे। इन सपाइयों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भी उतरा
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी नेताओं ने सुबह से बाजारों का भ्रमण कर बाजार बंद कराए। जिन दुकानदारों की दुकानें खुली थी, उन्हें पेट्रोल मूल्य वृद्धि और महंगाई का वास्ता दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मदनमोहन अपना वाले, मोहनलाल सर्राफ, गिर्राज किशोर गुप्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार खंडेलवाल, गंगाशरण मैदा वाले, देवेंद्र मोहता, बलवीर सिंह वर्मा, धनीराम अग्रवाल, गोविंद दीक्षित, सत्यनारायण गर्ग, मनोज कुमार गर्ग, अशोक कुमार मित्तल, दाऊदयाल अग्रवाल, रामकुमार माहेश्वरी, कन्हैयालाल, अशोक कुमार, नरेशचंद अग्रवाल, महेशचंद वर्मा, अरविंद वार्ष्णेय, ललित सर्राफ आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। व्यापार मंडल की एक बैठक भी इसके बाद हुई। इसमें इस बंद को सफल बनाने पर सभी व्यापारियों और एसोसिएशनों को धन्यवाद दिया गया। साथ ही फूड सेफ्टी एक्ट का भी विरोध किया गया। भाजपाइयों ने भी बंद का समर्थन किया और बाजारों में जुलूस निकाल कर दुकानें बंद कराई। इस मौके पर घंटाघर पर भाजपाइयों ने सभा भी की। सभा में भाजपाइयों ने महंगाई और पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर जमकर केन्द्र सरकार की बखिया उधेड़ी। इस मौके पर जिला संयोजक सुभाष सेंगर, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचंद आर्य, हरीशंकर राना, नगर अध्यक्ष संजय सक्सेना, वासुदेव माहौर, प्रमोद गोस्वामी, अशोक कुमार, दिनेश माहौर, धीरज जैन, रघुराज सिंह, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र वार्ष्णेय, मूलचंद वार्ष्णेय, श्रीनिवास शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।