हाथरस। कांग्रेस ने भी निकाय चुनाव में अपने सिंबल पर प्रत्याशी लड़ाने का फैसला किया है। हाईकमान के दूत के रूप में पार्टी के चुनाव प्रभारी अनिल मिश्रा गुरुवार को यहां आए और उन्होंने जिला व शहर कमेटियों के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक करके प्रत्याशियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को सिंबल भी दिए और कार्यकर्ताओं से इन्हें जिताने के लिए जी-जान से जुटने के निर्देश दिए। सबसे पहले नवल नगर स्थित जिला कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में प्रत्याशियों को लेकर गहन चर्चा की गई। इस मौके पर चुनाव प्रभारी ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा रही है और निश्चित रूप से इस चुनाव में पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने नगर पालिका सिकंदराराऊ के अलावा सासनी, हसायन, मुरसान, पुरदिलनगर, मैंडू नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को सिंबल भी वितरित किए और उनसे जनता के बीच पार्टी की नीतियों के नाम पर वोट मांगने को कहा।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की और संचालन शशांक पचौरी ने किया। इस मौके पर ऋषि कुमार कौशिक, मनीष दीक्षित, जगतवर्ती पाठक, नेत्रपाल चाहत, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, विवेक उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, योगेंद्र पाठक, नावेद अहमद खान, विवेक उपाध्याय, सरारूद्दीन कुरैशी, निशांत उपाध्याय, अजीत सिंह, इकबाल अहमद सौखिया, अफजाल कुरैशी आदि अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।
शहर कांग्रेस के राधाकृष्ण कृपा भवन स्थित कैंप कार्यालय पर भी चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और हाथरस नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी जिन लोगों को भी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा रही है, कार्यकर्ताओं को उन्हें तरह से सहयोग देना होगा और उन्हें जिताने की पूरी कोशिश करनी होगी। शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि शहर के 27 में से 12 वार्डों में आम सहमति बन चुकी है। देर रात तक अध्यक्ष पद के साथ सभी वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
इस मौके पर सत्यप्रकाश रंगीला, आरपी दीक्षित, राजू नेताजी, मधुर मनोहर शर्मा, राजपाल सिंह पूनिया, पप्पू यादव, गोपाल सिंह, कपिल नरुला, राज बंदिश, एलएन मिश्रा, कुर्बान अली शहजादा, कासिम कुरैशी, शरद उपाध्याय नंदा, सुनील शर्मा, विनोद शर्मा, ललतेश गुप्ता, मुहम्मद चांद, नाजिम, महेश गुप्ता, मोनू चौहान आदि लोग मौजूद थे।