हाथरस। शहर से सटे गांव नयाबांस में सोमवार की सुबह एक चुर्री की फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक जिंदा जल गया। सूचना पर दमकल पहुंच गई और ग्रामीणोें के सहयोग से आग पर काबू पाया। गांव में कोहराम मच गया। माना जा रहा है बिजली के शार्ट-सर्किट से यह आग लगी।
गांव नयाबांस निवासी लाल सिंह की गांव में ही चुर्री की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में उसका साला भोला (24 वर्ष) पुत्र महावीर निवासी गिजरौली भी काम करता था। फैक्ट्री के निकट ही गोदाम है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। यह आग बिजली के शार्ट-सर्किट से लगी। निकट ही फैक्ट्री में भोला भी मौजूद था। उसने जब आग की लपटें और धुआं उठता देखा तो वह इस गोदाम की छत पर चढ़ गया। गोदाम की छत सीमेंटेड चादर की बनी हुई थी। जैसे ही भोला इस पर चढ़ा, वैसे ही यह चादर नीचे धसक गई और वह आग की चपेटों के बीच गिर गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों लोग आग बुझाने में लग गए। फायर स्टेशन भी निकट ही है, इसलिए दमकल भी वहां पहुंच गई। दमकल ने जैसे-तैसे इस आग पर काबू पाया। जब तक इस युवक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका पूरा शरीर काला पड़ गया था। मौके पर कोहराम मच गया। देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।