{"_id":"7520","slug":"Hathras-7520-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडरों में आग, दो झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडरों में आग, दो झुलसे
Hathras
Updated Sun, 20 May 2012 12:00 PM IST
सादाबाद। लगातार बढ़ रहे तापमान से घरेलू गैस सिलेंडर भी अब जवाब दे रहे हैं। गरमी के चलते गैस सिलेंडर लीक होने लगे हैं। शनिवार को कस्बे में दो स्थानों पर गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। हालांकि कोई भी बड़ा हादसा होने से बच गया। एक स्थान पर आग बुझाने में दो लोग झुलस गए। पहली घटना सुबह करीब 6 बजे कृष्णा टॉकीज के निकट स्थित अनिल कुमार गोयल इमली वालों के मकान में हुई। मकान में जब पवन गोयल की पत्नी सीमा ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हे को जलाने की कोशिश की तो एकाएक रेगूलेटर ने आग पकड़ ली। इससे सीमा की चीख निकल गई। आनन फानन घर में सो रहे अन्य लोग भी जाग गए और पानी आदि डालकर आग को बुझाया। आग बुझाने के दौरान पवन और जीतू गोयल झुलस गए। धर, दूसरी घटना आगरा रोड स्थित जौहरी गेस्ट हाउस में हुई। गेस्ट हाउस में फरहा के सब इंसपेक्टर महेंद्र गौतम का परिवार रहता है। परिवार में शनिवार को महेंद्र के 10 वर्ष के पुत्र नमन गौतम का जन्मदिवस था। जन्म दिवस पर कथा का समापन होने के बाद करीब आधा दर्जन महिलाएं ऊपर वाले कमरे में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं, वहां कुछ बच्चे भी थे। खाना बनाने के दौरान ही रेगूूलेटर ने अचानक आग पकड़ ली। इससे वहां महिलाओं में हड़कंप मच गया। महिलाएं भय के मारे कमरे से बाहर आ गई और शोर मचा दिया। बाद में कुछ लोगों ने फायरबिग्रेड को फोन कर दिया। दमकल भी मौके पर पहुंच गई और सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया। आग से रसोई का सभी सामान जलकर खाक हो गया। घटना में किसी के झुलसने की खबर नहीं है।