सिकंदराराऊ/हसायन। दहेज में कलर टीवी और बाइक की डिमांड पूरी न होने पर थाना हसायन के गांव सराय में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता को जहर देकर मार डाला। विवाहिता छह माह की गर्भवती थी। हत्या के बाद ससुराल वाले शव को घर में छोड़ कर भाग गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कल्याणपुर गांव थाना मिरहची कांशीरामनगर निवासी रमेश चंद्र ने अपनी बेटी भूरी उर्फ रामप्यारी की शादी फरवरी 2011 में हसायन के गांव सराय निवासी दीपचंद्र से की थी। पिता रमेश चंद्र का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कभी बकरी कभी भैंस की मांग करते रहे। यह डिमांड पूरी होने पर ससुराल वाले फिर से कलर टीवी और बाइक की मांग करने लगे। डिमांड पूरी न होने पर सुसराल वाले भूरी का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इस बात की शिकायत भूरी ने अपने मायके वालाें से कही। शुक्रवार सुबह भूरी के रिश्तेदार के पास किसी ग्रामीण का फोन पहुंचा कि भूरी की जहर हत्या कर दी है। सूचना पर महिला के मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे और देखा कि भूरी की लाश घर में पड़ी थी और ससुराल वाले गायब थे। इस पर मृतका के पिता थाना हसायन पहुंचे। मौके पर जब हसायन पुलिस पहुंची तो घर में एक भी सुसरालीजन नहीं था। सूचना पर सीओ राजपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। भूरी की शादी को मात्र 16 माह हुए थे। महिला छह माह की गर्भवती थी। मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। इस मामले में हसायन एसओ अजय किशोर का कहना है कि महिला की जहर देकर हत्या की गई है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।