सिकंदराराऊ। गांव पिलगवां निवासी दलित महिला के पति ने छह बच्चों के होते हुए दूसरी शादी कर ली। जब महिला को पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर पति उसे लोहे की पाइप से पीटा और 11 मई को गांव के बाहर छोड़कर चला गया। अब महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। सुनीता पुत्री हजारी ने कोतवाली में दी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी शादी 20 साल पहले अकराबाद के गांव नयाबांस निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के समय से ही उसका पति उसे पसंद नहीं करता था तथा शारीरिक मानसिक उत्पीड़न करता था। इस दौरान दोनों से छह बच्चों का जन्म हुआ। बड़ी पुत्री की शादी के समय पति ने उसके ऊपर दबाव बनाया कि मायके से 20 हजार रुपये लाओ। मायके वाले रुपये देने में असमर्थ रहे। इस पर ससुराली चिढ़ गए तथा मारपीट करने लगे। शादी के बाद उसका पति उसे दिल्ली ले गया। वहां उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर रखी है। इस बात का जब उसने विरोध शुरू किया तो पति उसे कमरे में बंद कर लोहे की पाइपों से पीटता था। पिटाई से उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद 11 मई को उसका पति दो बच्चों के साथ उसेेे गांव के बाहर छोड़कर चला गया। जाते-जाते धमकी दे गया कि अगर दुबारा दिल्ली दुबारा आई तो जान से मार दूंगा। इसकी शिकायत करने उसके परिजन नयाबांस गए तो ससुरालियों ने कह दिया कि ऐसा ही होगा।