पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हाथरस। दूसरी शादी कर रहे युवक की शादी रुकवाने के लिए उसकी पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बघराया निवासी एक युवक गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। इसी दौरान वहां उसके एक युवती से प्रेम संबंध हो गए और दोनों एक मंदिर में शादी कर ली। एक साल पहले वह युवक पत्नी को गाजियाबाद में छोड़ कर कानपुर काम करने चला गया और वापस नहीं आया। उसकी पत्नी को अब यह सूचना मिली कि उसका पति 31 जनवरी को दूसरी शादी करने जा रहा है। इस पर वह अपने पति के गांव पहुंच गई। आरोप है कि जहां ससुरालियों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। उसके बाद थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।