कस्बे के मोहल्ला काजी सराय में शुक्रवार सुबह जरदोजी के कारखाने में आग लग गई। पीड़ित ने मोहल्ले के लोगों की मदद से आग बुझाई लेकिन तब तक सारा माल जल गया। उसने अज्ञात पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है।
कस्बे के मोहल्ला काजी सराय निवासी जलालुद्दीन पुत्र नबाव जरदोजी का काम करता है। घर से कुछ दूर उसका कारखाना है। हैदराबाद में उसके छोटे भाई की दुकान है। यहां से माल तैयार कर हैदराबाद भेजता है। ईद के चलते कपड़ों की ज्यादा मांग होने के कारण कारीगरों ने ज्यादा माल तैयार कर दिया था। काफी मात्रा में तैयार माल कारखाने में रखा था। शुक्रवार सुबह कारखाने में आग लग गई। पड़ोसियों ने धुआं उठने पर उसे जानकारी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसमें अज्ञात लोगों पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आग से लगभग साढ़े चार लाख का नुकसान हुआ है। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।