{"_id":"90414","slug":"Hardoi-90414-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"155 \u0926\u0940\u092a \u091c\u0932\u093e \u0905\u092e\u0930 \u0938\u0947\u0928\u093e\u0928\u0940 \u0915\u094b \u092f\u093e\u0926 \u0915\u093f\u092f\u093e","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
155 दीप जला अमर सेनानी को याद किया
Hardoi
Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
माधौगंज। अमर सेनानी रूइया नरेश नरपति सिंह की 155वीं वर्षगांठ पर लोगोें ने कर्मस्थली रूइया दुर्ग पर 155 दीप जलाकर अमर सेनानी को याद किया। रूइया गढ़ी पर अमर सेनानी ने 5 अंग्रेज अधिकारी, जिसमें जनरल होप सहित 46 सैनिकों को मार गिराया था, जिससे अंग्रेजों का देश पर राज्य करने का हौसला परास्त हो गया। जनपद में अंग्रेजों को प्रवेश न करने देने पर उस समय के जमीदारोें ने भी उनका साथ दिया, जिसके बाद में अंग्रेजोें ने उनकी जमींदारी छीनकर अपने चाटुकारों को दे दी थी। अमर सेनानी ने स्वार्थ को त्याग कर देश के मान का ऊंचा किया, जिससे अंग्रेजों ने रूइया दुर्ग को ध्वस्त कर दिया था, पर वह राजा नरपति सिंह को नहीं पकड़ सके। वर्षगांठ पर सेनानी महावीर प्रसाद शुक्ला, अभय शंकर गौड़, धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष, अशोक सिंह, केपी सिंह, नवल माहेश्वरी, राहुल सिंह आदि ने दीप जलाकर अमर सेनानी को याद किया।