अतरौली (हरदोई)। चावलों के चंद दानों की कीमत महिला को जान देकर चुकानी पड़ी। सात दिन पूर्व महिला ने पके हुए चावलों को कूड़े में फेंक दिया था। ससुर की नजर पड़ी तो उन्होंने डाटा। विवाद हुआ तो पति ने डंडों से महिला की पिटाई कर दी थी। तीन दिन पूर्व महिला की हालत बिगड़ गई और उसे लखनऊ भर्ती कराया गया, जहां पर रविवार को उसकी मौत हो गई।
मायके वालों ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए हंगामा काटा और 5 लोगों पर पुलिस को तहरीर दी है। अतरौली क्षेत्र के गनेशखेरा के कल्लू उर्फ दिनेश यादव की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व बीरपुर मजरा कुल्लानखेरा थाना माल के ओमप्रकाश की पुत्री अनीता के साथ हुई थी। दिनेश का पूरा परिवार एक साथ रहता है। तीनों भाई और उनकी पत्नियां तथा मां लक्ष्मी व पिता हरदेव और चाचा मुन्नीलाल व कंहई एक साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। करीब सप्ताह पहले घर में शाम को चावल बनाए गए थे। चावल कुछ ज्यादा होने पर बचा हुए चावल सुबह कूड़े में फेंक दिए गए। सुबह घूरे पर कूड़ा फेंकने गए ससुर हरदेव ने चावल को देखने के बाद वापस आकर बहू अनीता पर भड़ास निकाली।
पारिवारिक लोगों के अनुसार पति दिनेश को पचा चला कि उसने अनीता को डंडा मार दिया। इस पर अनीता ने विरोध में खुरपी लेकर पति की ओर दौड़ पड़ी, तो दिनेश ने डंडों से पिटाई कर दी। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया, पर शाम को उसकी तबियत खराब होने पर इलाज स्थानीय स्तर पर शुरू हो गया। तीन दिन पूर्व उसकी हालत गंभीर होने पर महिला को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। लखनऊ में मायके के लोग भी पहुंच गए। रविवार सुबह इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद शव को लेकर परिजन गांव को आ गए।
शव गांव पहुंचते ही मायके पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। जिसके बाद सूचना पर पुलिस आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतका की दो पुत्रियां शिवानी और शिवांगी तथा मायका पक्ष से मां लज्जावती आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।