हरदोई। नगर निकाय चुनाव 2012 को कराने के लिए चुनाव जिम्मेदारों ने रात दिन जुट कर प्रशासनिक ढांचा तैयार कर लिया है। नगर निकाय में 3.62 लाख से अधिक मतदाताओं को देखते हुए योजनाबद्ध तरीके से जिले को 20 जोन व 48 सेक्टरों में बांट दिया गया है। तो इनक ी जिम्मेदारी को भी इतनी ही संख्या में जोन व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए जाने की तैयारी है। अधिकारियों की माने तो तैयारियों की पूरी डायरी उनके द्वारा तैयार कर ली गई है। इसी पर चलकर शंातिपूर्ण चुनाव को संपंन करा लिया जाएगा। जून में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर अब प्रशासन गंभीर ही नहीं तेजी भी पकड़ने लगा है। चुनाव को कराने के लिए उसके द्वारा पूरी योजना को तैयार कर जिले की सात नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों को समेटते हुए एक प्रशासनिक डायरी भी तैयार कर ली है। जिसमें जिले को 20 जोन व 48 सेक्टरों में बांटा गया है। तो इन नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में 3,62,484 मतदाताओं को चिंहित किया गया है। फिलहाल अब चल रहे मतदाताओं के मेले से पूर्व मतदाताओं की इतनी संख्या ही निकल कर सामने आई है। इनके मतदान को लेकर इन नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में 165 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि मतदान स्थलों को लेकर संख्या 498 बताई गई है। बनाए गए इस प्रशासनिक ढांचे में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों व स्थलों को भी अंकित किया गया है। अब तक तैयार संवेदनशील मतदान केंद्रों में 51 व मतदान स्थल 143 बताया गया है। जबकि अतिसंवेदनशील केंद्रों की संख्या 88 व स्थलों की संख्या 280 बताई गई है। प्रशासनिक खाके के बाबत जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी वैजनाथ यादव का कहना है कि चुनाव कराने के लिए आरओ व एआरओ की भी संख्या को निर्धारित कर दिया गया है। सात नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों में 54 आरओ व 61 एआरओ को लगाया जाएगा।
इंसेट
अंतिम प्रकाशन के बाद कहां कितने मतदाता
पालिका या पंचायत मतदाता
पालिका हरदोई 102524
पालिका संडीला 45039
पालिका बिलग्राम 22621
पालिका मल्लावां 26854
पालिक ा सांडी 20121
पालिका शाहाबाद 58369
पालिका पिहानी 26442
पंचायत गोपामऊ 10942
पंचायत कछौना पतसेनी 11772
पंचायत बेनीगंज 9291
पंचायत माधौगंज 8799
पंचायत कुरसठ 5054
पंचायत पाली 14656
इंसेट
तो इतने हैं मतदान केंद्र व मतदान स्थल
पालिका या पंचायत मतदान केंद्र स्थल
हरदोई 48 144
संडीला 17 60
बिलग्राम 11 30
मल्लावंा 9 35
सांडी 13 26
शाहाबाद 26 84
पिहानी 11 32
गोपामऊ 5 13
कछौना पतसेनी 7 18
बेनीगंज 4 13
माधौगंज 3 11
कुरसठ 5 10
पाली 6 22
इंसेट
कुछ इस तरह है निकाय का ढांचा
नगर पालिका - 7
नगर पंचायत - 6
कुल वार्ड - 243
मतदाता - 362484
मतदान केंद्र - 165
मतदेय स्थल - 498
संवेदनशील केंद्र - 51
संवेदनश्ील स्थल - 143
जोन - 20
सेक्टर - 48
आरओ - 54
एआरओ - 61