हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में दुपट्टे से फांसी पर लटकता पाया गया। रविवार की रात हुई घटना में ससुराली जन आत्म हत्या बता रहे हैं। वहीं, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य घटना में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। ससुराली जनों ने बीमारी की बात बताई है।
मझिला क्षेत्र के टुुमर्की निवासी इंद्रपाल की शादी तीन साल पहले थाना क्षेत्र के ही दलीप की पुत्री देवसुती (25) के साथ हुई थी। देवसुती के एक दो साल की पुत्री भी है। इन दिनों देवसुती ससुराल में ही थी और वहीं पर रविवार की रात उसकी संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। देवसुती का शव फांसी पर लटकता पाया गया। आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए और मायके वालों को सूचना दी गई। तो वह भी आ गए। पुलिस ने सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि ससुराली जन घर आत्महत्या बात बता रहे हैं। लेकिन मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उधर, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में हुई। कुड़वा निवासी विष्णुकुमार की पत्नी अनीता (35) की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियंों में हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सकों ने जहर की बात बताई और उसका उपचार शुरु किया लेकिन आधी रात बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों का कहना है कि अनीता काफी बीमार रहती थी हो सकता है कि कोई दवा रिएक्सन कर गई हो। पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया है।
इसेंट
फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव!
हरदोई। टड़ियावां क्षेत्र के थोकखाला निवासी मोनू खेतीबाड़ी करता है। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व ननिहाल में ही सीतापुर जिले पिसावां थाना क्षेत्र के चदवापुर निवासी रामप्रसाद की पुत्री सोने श्री (24) के साथ हुई थी। सोने श्री के तीन माह की पुत्री भी है और वह इन दिनों ससुराल में ही थी। जहां पर रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई और उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के मायके वाले भी आ गए। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मोनू और उसकी मां रामदेवी के विरुद्ब दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया है।