हरदोई। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को फैं सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने कई पोशाकों में मनुहारी छटा बिखेरी और पुरस्कार हासिल किए।
नघेटा रोड स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 83 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बच्चों ने अलग अलग रूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी बच्चों में आर्मी मैन बना सूर्यांश प्रथम, माडल बनी स्मृति द्वितीय तथा परी बनी आद्या तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में जीजीआईसी की प्रधानाचार्या आशा कनौजिया, अलका सक्सेना, कनुप्रिया सिंह, वीनस द्विवेदी शामिल रहीं। संयोजक मंडल में आरती सिंह, चित्रांशी सिंह, सोनी यादव रहीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या कीर्ति सिंह ने बच्चों की हौसलाफजाई कर उन्हें पुरस्कृत किया। वहीं विद्यालय में शुक्रवार को पिंक डे (किं डर गार्टेन सेक्शन) तथा इंग्लिश डिबेट कंप्टीशन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कालेज की प्रधानाचार्या कीर्ति सिंह ने दी।