पिहानी (हरदोई)। ग्रामीणों की शिकायत पर नरधिरा गांव के प्रधान द्वारा कराए गए मनरेगा के कार्यो की डीएम ने जांच कराई। 5.60 लाख का गोलमाल मिलने पर प्रधान व सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नरधिरा में मनरेगा के तहत हुए विभिन्न कार्यों में लंबी रकम का गोलमाल किए जाने की शिकायतें ग्रामीणोें ने की थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ हवलदार सिंह ने ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के बजट से कराए गए कार्यो की जांच कराई। इसमें प्रधान विमलेश सिंह और ग्राम विकास अधिकारी अजय वाजपेयी ने वर्ष 2009-10, 2010-11 में मनरेगा के विभिन्न कार्यों में कुल 10,96020 रूपए का खर्च दिखाया। जबकि स्थलीय सत्यापन में करीब 5.36 लाख रूपए के कार्य पाएं गए। बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट डीएम व जिला कार्यक्रम समन्वयक को भेज दी। डीएम के आदेश पर बीडीओ ने कोतवाली में 5.60 लाख रुपए का गोलमाल करने के मामले में प्रधान विमलेश सिंह व ग्राम विकास अधिकारी अजय बाजपेयी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्राम प्रधान विमलेश सिंह इन दिनों जानलेवा हमले के मामले में जेल में हैं।