सवायजपुर(हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों में घुस कर करीब तीन लाख के जेवर और नगदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पाण्डेयपुर निवासी महेश चंद्र मंगलवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। आधी रात चोर छत के रास्ते घर में उतर आए और कमरे मेें घुसकर बक्से से 33 हजार की नगदी, सोने की झुमकी, तीन अंगूठी, चेन समेत करीब दो लाख का सामान चुरा ले गए। सुबह कमरे में सामान बिखरा देखा परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना सुबह थाना पुलिस को दी गई। इधर, इसी गांव के जमुना शरण भी अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोर मकान की दीवार फांदकर घर में घुस कर करीब एक लाख का माल चुरा ले गए। गृह स्वामी ने बताया चोर 40 हजार की नगदी, चांदी के सिक्के सहित करीब एक लाख रुपए का सामान चुरा ले गए। तहरीर के बावजूद थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच की। थानाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने घटना का जल्द खुलासा करने का दावा किया।