{"_id":"37-141440","slug":"Hardoi-141440-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u2018\u0917\u0941\u091f\u092c\u093e\u091c\u0940 \u0938\u0947 \u092f\u093e\u0926\u0935 \u0938\u092e\u093e\u091c \u0915\u0940 \u0909\u0928\u094d\u0928\u0924\u093f \u092a\u094d\u0930\u092d\u093e\u0935\u093f\u0924\u2019 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
‘गुटबाजी से यादव समाज की उन्नति प्रभावित’
Hardoi
Published by:
Updated Thu, 11 Jul 2013 05:31 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
हरदोई। यदुवंश चेतना समिति की बैठक गांधी भवन में हुई जिसमें संयोजक पद्मराग सिंह पम्मू ने कहा कि आपसी गुटबाजी के कारण विखराव, शिक्षा की कमी तथा पौराणिक रूढ़िवादिताओं में जकड़े रहने के कारण हम विकास के क्षेत्रों में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इसके लिए जिला स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन कर पूरे जनपद में जागरूकता अभियान चलाकर इन कमियों को दूर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जातियों से समाज और समाज से देश बनता है और जब जातियां विकास करती है तब देश का विकास होता है। इस लिए देश के विकास के लिए सभी जातियों का विकास जरूरी है। इसकी शुरूआत आज की इस बैठक के माध्यम से कर दी गई है। कहा कि यादव समाज समाजवादीपार्टी की रीढ़ है। लोकसभा चुनाव से पहले इस रीढ़ को मजबूत करके सपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए 11 अगस्त को यादव महासम्मेलन का आयोजन होगा। इसके साथ ही आने वाले समय में अन्य पिछड़ी जातियों के सम्मेलन किए जाएगे।
समिति के अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने कहा कि आजादी के बाद से हम अपने जनपद में अपने समाज का एक ही विधायक विश्राम सिंह यादव को बना पाए। उसके लिए भी 40 वर्षो तक संघर्ष करना पड़ा। स्व. विश्राम सिंह के विचारों से हमे प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि 19 ब्लाकों एवं 60 जिला पंचायतों की सीटो पर यादव समाज के लोगाें की संख्या न के बराबर है। जिसका कारण आपसी गुटबाजी है। समाज की उन्नति के लिए एकजुट होना होगा। बैठक का संचालन शिवसिंह यादव ने किया तथा वैरिस्टर सिंह, राजेन्द्र, बलराम सिंह, अनुराग, राममूर्ति, बंशीलाल, मिश्रीलाल, विनोद, सोनू, राकेश, श्याम सिंह, नन्हेलाल, प्रभू सिंह, धर्मवीर सिंह, सियाराम, भगवंत सिंह, कालिका, ईश्वरदीन, श्रीराम, गुड्डू, अजय, योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।