पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हरदोई। मझिला क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने गांव के लोगों पर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की।
मझिला क्षेत्र के ग्राम शहरूआ निवासी श्रीपाल की पुत्री प्रीती (18) पत्नी धर्मेंद्र निवासी श्रीमऊ अरवल की संदिग्ध हालात में सोमवार को मौत हो गई। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी मई में हुई थी। वह ससुराल से वापस घर आ गई थी। एक जुलाई को घर से गायब हो गई थी। सोमवार को वह जनपद शाहजहांपुर में बरेली रोड़ पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसे वह लोग घर लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे पिहानी स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक अपने तीन साथियों की मदद से पुत्री को एक जुलाई को भगा ले गया था। उसी ने उसको जहर खिला दिया।
इससे उसकी मौत हो गई। उसने पांच जुलाई को पुलिस को लड़की के गायब होने की सूचना दी थी। इस बाबत एसओ मझिला वीरेंन्द्र सोनकर ने बताया कि महिला का पास के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के साथ वह भाग गई। ससुरालियों के दबाव बनाने पर लड़की शाहजहांपुर मेें रिश्तेदारी मेें मिल गई। वहां आने पर लोकलाज के भय से जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लड़की के गायब होने की सूचना आई थी। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
इंसेट---
दो ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती
हरदोई। अलग-अलग घटनाओं में दो ने जहर खा लिया। हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम ककरा निवासी बबलू (26) पुत्र अली अहमद ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरैंचा मऊ निवासी रेशम (35) पत्नी अखिलेंद्र ने जहर खा लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।