संडीला (हरदोई)। रमजान पाक का महीना गुरुवार से शुरू होने की उम्मीद से रोजेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोग बाजार में जाकर जरूरत के सामान की खरीदारी में लग गए हैं। इसी के साथ ही इबादतगाहों की साफ सफाई करके रोजदारों के स्वागत के लिए तैयार कर दिया गया है। रमजान को लेकर अब बस चांद के दीदार का इंतजार है।
रमजान गुरुवार से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर बुधवार को कहीं पर चांद दिखाई दिया, तो गुरुवार से पहला रोजा शुरू हो जाएगा। रमजान माह में ही कुरान नाजिल हुई, इसलिए रोजेदार तमाम इबादत के साथ ही पूरे माह रात को होने वाली नमाज तरावीह में कुरान पढ़ते हैं। लोगों का मानना है कि इस पाक माह में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। रमजान पाक माह तीन भागों में बांटा गया, जिसमें पहला अशरा रहमत और बरकत, दूसरा मगफिरत और तीसरा अशरा नर्क से आजादी का होता है।
रमजान महीने की शुुरुआत में मात्र अब कुछ घंटे ही शेष रह गए, इसलिए मुसलमानों ने रोजे रखने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रमजान माह में दुकानों पर शहरी के वक्त से पहले ही खास पकवान तैयार किए जाते हैं। दुकानदारों ने भी रमजान माह को अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में जगह जगह सेवइयों और अन्य फल के साथ मेवा आदि की दुकानें सजने लगी हैं। लोगों ने रोजे में इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। जैसे ही चांद दिखाई देगा मसजिदों में रौनक बढ़नी शुरू हो जाएगी।