पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हरदोई। अरवल क्षेत्र में पांच दिन से लापता महिला का शव खेत में पड़ा मिला। पति ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पास्टमार्टम को भेज दिया।
झब्बापुरवा निवासी 50 वर्षीय जगरानी पत्नी बलराम का शव सोमवार की शाम गांव के बाहर खेत से बरामद किया गया। मृतका के पुत्र प्रमोद कुमार ने बताया कि उसकी मां 24 जनवरी से घर से गायब हो गई थी। उस दिन वह अपने भाई के साथ गन्ना लेकर गया हुआ था। उसके पिता भी बाहर गए हुए थे। घर में उसकी मां ही थी। जब वापस आए तो उसकी मां का पता नहीं था। तलाश की गई, मगर जानकारी नहीं मिली। उसने 25 जनवरी को इसकी सूचना पुलिस को दी थी। उसने अपने चाचा, चाची और उसके भाई पर हत्या करने की आशंका जाहिर की थी। इस पर पुलिस ने संतराम को जिला अस्पताल से गिरफ्तार किया था। मगर उसने कुछ नहीं बताया उसके चाचा और चाची घर से गायब थे।
काफी पूछताछ के बाद संतराम ने बताया कि उसके बहनोई उसके घर ग्राम खेरा में है। पुलिस ने वहां से विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। विष्णु की निशानदेही पर ही खेत में उसकी मां का शव बरामद हुआ। बताया कि कुछ दिन पहले उनके साथ विवाद हो गया था। उसी रंजिश के चलते उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। इस बाबत एसओ अरवल अशोक सोनकर का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।