गौसगंज/कछौना। कासिमपुर क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दिनदहाड़े महिला की गड़ासे से काट कर हत्या कर दी गई और उसके पुत्र को भी मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों ने हत्यारे को मौके पर ही दबोच लिया। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में दहशत का माहौल है।
कासिमपुर क्षेत्र के ग्राम सुब्बाखेड़ा के मजरा हिया निवासी 32 वर्षीय सहोदरा पत्नी रामबक्श की गांव निवासी कामता प्रसाद पुत्र कन्हैया लाल ने शनिवार की शाम चार बजे घर के अंदर घुस कर गड़ासे से काट कर हत्या कर दी और उसके 16 वर्षीय पुत्र प्रभाष को गड़ासा मार कर मरणासन्न कर दिया। रामबक्श के अचानक घर पहुंचने पर उसने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से कामता को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्याभियुक्त को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। राम बक्श ने बताया कि शनिवार को वह बाजार गया हुआ था। उसका 16 वर्षीय पुत्र प्रभाष, 14 वर्षीय पुत्र विक्रम और 9 वर्षीय पुत्री आरती स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह शामिल होने गए हुए थे।
उसकी पत्नी सहोदरा घर पर अकेली थी। इसी बीच कामता घर में घुस आया पहले उसने उसकी पत्नी की हत्या की और घर में ही छुप गया। इसी बीच उसका पुत्र प्रभाष घर पहुंचा, तो उसको भी मरणासन्न कर दिया। उसके बेहोश करने के बाद वह वहीं पर छिप गया और जब वह घर पहुंचा तो उस पर भी हमले का प्रयास किया। उसने बताया कि दो दिन पूर्व कामता ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी सूचना उसने घर में दी थी। तब उसने कामता को समझाया था, तो उसके साथ विवाद हो गया था। उसकी शिकायत थाने में भी की थी। उसी रंजिश से उसने पत्नी की हत्या कर दी। उधर, एसओ ने राजकुमार सरोज ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में कामता के साथ रामबक्श का विवाद हो गया था।
उन्होंने बताया कि इसी के चलते कामता ने घटना को अंजाम दिया। रामबक्श के भतीजे बबलू ने बताया कि घर में रखे बक्शे से जेवरात भी गायब हैं। सूचना मिलने पर सीओ संडीला सुखराम भारती भी मौके पर पहुंचे और जानकारी दी। उधर, घटना के बाबत पुलिस और मृतका के पति की ओर से दी गई दलीलें गले नहीं उतर रही है। मृतका के घर में हमलावर के कपड़े एक साइकिल पर रखे हुए थे और उसको दूसरे के कपड़े पहना कर पुलिस अपने साथ ले गई। ग्रामीणों की मानें तो दो वर्षों से कामता का रामबक्श के घर आना जाना था।