पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हरदोई। जिला जेल में बंद विचाराधीन महिला बंदी के पांच माह के बच्चे की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। इससे जेल में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
जिला जेल में कोतवाली देहात के भूरा टीकुर निवासी ब्रज मोहन, उनकी पत्नी वंदना, उनकी एक साल की पुत्री और उसका पांच माह का पुत्र प्रिंस, उसका भाई राज मोहन और उसके पिता भगवान सरन दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। गुरुवार को वंदना के पुत्र प्रिंस की तबियत खराब हो गई थी। उसे रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसे जेल प्रशासन लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस बाबत जेलर आरके सिंह ने बताया कि बच्चे को निमोनिया हो गया था। उसे इलाज को जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां से उसे लखनऊ ले जाने तैयारी की जा रही थी। इसी बीच मौत हो गई।