हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र में एक घर में शार्ट सर्किट से लगी आग से हजारों की नगदी समेत घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आस पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोतवाली शहर के धर्मशाला रोड़ पर रफी अहमद इंटर कालेज के पास सतीश कुमार के मकान में किराए पर रह रहे नीरज जायसवाल के कमरे में शुक्रवार की शाम धुआं निकलते देख घर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मकान मालिक ने नीरज को सूचना दी। नीरज ने मौके पर पहुंच कर ताला खोला, तो पूरा कमरे में आग लगी हुई थी। पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ था। आग लगी देख लोगों ने आनन फानन में पानी डाल कर आग को बुझाया और रजाई गद्दे को निकाल कर बाहर फेंका।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नीरज जायसवाल ने बताया कि वह अंग्रेजी शराब के व्यवसाय के मैनेजर हैं। शुक्रवार को वह मुन्ने मियां चौराहे, बघौली कसबा और बघौली चौराहा से वसूली कर वापस आए थे और वसूला गया लगभग साठ हजार रुपयों से भरा बैग बिस्तर पर रख कर चले गए थे। उन्होंने बताया कि लाइट आने से शार्ट सर्किट हुआ। इससे बिस्तर में आग लग गई। उसी आग से सारा कैश भी जल गया। उन्होंने बताया आग से अन्य सामान भी जल गया है। समय से आग पर काबू पाने से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।