हरदोई। महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया था। अभियान में आधा दर्जन शोहदों को पुलिस ने धर दबोचा। साथ ही सड़क पर लावारिस खड़ी आठ गाड़ियां भी पुलिस उठा लाई। इस अभियान से शहर में खलबली मच गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली शहर प्रभारी वीके मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार की शाम शहर के सिनेमा रोड से बड़े चौराहे तक शोहदों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आधा दर्जन मनचलों को मौके से धर दबोचा। पुलिस ने सड़क पर लावारिस खड़ी गाड़ियों के बारे में लोगों से जानकारी की, मगर उनके मालिक सामने नहीं आए। इस पर पुलिस ने करीब एक दर्जन गाड़ियों की हवा निकाल दी। अड़ी तिरछी खड़ी आठ गाड़ियों को अपने साथ कोतवाली ले आई। पुलिस विभाग की ओर से चलाए गए इस अभियान से शहर में हड़कंप मच गया। पकड़े गये मनचलों के अभिभावकों को पुलिस ने बुलावाया और उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस अभियान के दौरान सदर चौकी प्रभारी हरिओम गुप्ता के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।