जेठ पर दुष्कर्म का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। अमरोहा निवासी एक महिला ने जेठ पर ब्रजघाट के होटल में तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
इंसपेक्टर सतेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अमरोहा क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया था कि उसकी शादी पांच साल पहले मुरादाबाद में हुई थी। जिसके बाद उसका पति का निधन हो गया, तो वह अपने बच्चे के साथ अकेली अमरोहा में आकर रह रही थी। उसके पति के निधन के बाद ससुर समेत अन्य लोगों द्वारा उसको प्रताड़ित किया जाता था, जिसको लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। उसका जेठ उमेश शनिवार को उसके घर पहुंचा और पुराने मुकदमे में फैसला कराने के बहाने ब्रजघाट के एक होटल में ले आया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भेज दिया। इंस्पेक्टर सतेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया, वहीं आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।