पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हापुड़। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नगमा के शनिवार को होने वाले रोड शो पर प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी। हर गतिविधियों को वीडियो कैमरा में कैद किया जायेगा। रोड शो पर होने वाले खर्च पर भी वीडियो एकाउंटिंग टीम निगाह रखेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए गए हैं। आचार संहिता का उल्लंघन होता है, तो तुरंत कार्यवाही की जायेगी।
शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी नगमा शहर में रोड शो निकालेंगी। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। नगमा के रोड शो में होने वाली हर गतिविधियों की वीडियोग्राफी होगी। चुनाव खर्च की निगरानी रखने वाली टीम के सदस्य भी वाहनों के काफिले आदि पर विशेष रुप से निगाह रखेंगे।
रोड शो की अनुमति दोपहर एक बजे से लेकर शाम सात बजे तक का लिया है। इसके बाद या पहले रोड शो निकाला गया तो प्रशासनिक अफसर कार्यवाही करेंगे। उधर शहर में जाम न लगे और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस ने भी व्यवस्था मजबूत की है। सीओ यातायात विशाल यादव का कहना है कि यातायात व्यवस्था रोड शो को लेकर प्रभावित न हो इसके लिए चौराहों पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी जायेगी। चौराहों पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जायेगा। वाहन आसानी से निकल सकें इसकी व्यवस्था रखी जायेगी। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि रोड शो पर प्रशासन की पूरी निगाह रहेगी और लगातार वीडियोग्राफी कराई जायेगी।