पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हापुड़/गढ़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में शनिवार की रात करीब 11 बजे एक सिपाही ने नवविवाहित पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुबारिकपुर निवासी स्वर्गीय भोपत नागर का बेटा सुकेंद्र नागर (24) शाहजहांपुर जनपद के खुटार थाना में सिपाही के रूप में तैनात है। उसकी ड्यूटी फिलहाल ड्यूरिया (पीलीभीत) थाने में चल रही है। सुकेंद्र का विवाह 26 अप्रैल 2012 को गुलावठी थाने के गांव सदारनपुर निवासी और छपरौली (बागपत) थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल धर्मवीर सिंह की बेटी अंकुर (23) के साथ हुआ था। विवाह में उसे ससुराल वालों ने स्विफ्ट डिजायर कार समेत काफी दहेज दिया था।
मायके वालों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही अंकुर के ससुराल वाले 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। इससे परेशान होकर वह एक सप्ताह पूर्व अपने मायके चली गई। जहां से पिता ने समझाकर बृहस्पतिवार को उसे वापस ससुराल भेज दिया। इधर, उसका पति सुकेंद्र तीन दिन की छुट्टी पर घर आ गया। आरोप है कि शनिवार रात सुकेंद्र की अपनी पत्नि से अनबन हो गई। इस पर सुकेंद्र ने पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में पहले हापुड़ के एक अस्पताल में ले गए और फिर वहां से मेरठ ले जाते समय अंकुर की मृत्यु हो गई। इस पर वह लोग शव को वापस ले गए। सूचना पर सीओ सिटी और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो मृतका के ससुराल वाले आत्महत्या का मामला बताने लगे, लेकिन उसके मायके वालों ने आते ही दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने मृतका के भाई कृष्णवीर की ओर से दहेज का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रिपोर्ट में नामजद सिपाही पति सुकेंद्र नागर, होमगार्ड जेठ टीकम नागर, जेठानी संतोष, सास कस्तूरी और ननद रीता को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ ने बताया कि मृतका का एक जेठ लालू फरार है, वह भी होमगार्ड है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खाली कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। शव का अंतिम संस्कार मुबारिकपुर में ही किया जाएगा।
दहेजलोभियों ने महिला का हाथ तोड़ा
हापुड़। दहेज की मांग पूरी न होने पर दहेजलोभियों ने विवाहिता से मारपीट की और उसका हाथ तोड़ दिया। जनूपुरा गांव की रजनी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें उल्लेख किया गया है कि उसके माता पिता नहीं है। उसके मामा ने उसका विवाह जनूपुरा निवासी दीपक पुत्र ज्ञानी से 6 वर्ष पूर्व किया था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल, टीवी, फ्रिज वाशिंग मशीन और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। 26 जनवरी को ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर उसे पीटा और एक हाथ तोड़ डाला। इसके बाद आरोपियों ने उसके मामला को फोन कर बुला लिया और उसे घर से निकाल दिया। वहीं आरोपी पक्ष ने कहा कि महिला घर में अक्सर झगड़ा करती है।