हापु़ड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में रविवार रात किसान ने गृहकलह में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया कि किसान गृहकलह के चलते परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार उदयपुर गांव निवासी जयपाल सिंह के चार बेटों में सबसे छोटे रणजीत का विवाह करीब 15 साल पहले शैलेस देवी से हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। बताया गया कि कुछ दिन से पति और पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद चल रहा था। इसलिए रणजीत डिप्रेशन में था। वह रविवार शाम अचानक लापता हो गया। रात करीब 11 बजे गांव के नजदीक स्थित रणजीत के नलकूप से फायरिंग की आवाज लोगों ने सुनी। लोगों ने नलकूप पर जाकर देखा तो रणजीत का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके कनपटी पर गोली लगी थी और तमंचा भी वहां पड़ा था।
एसओ बाबूगढ़ ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया। शैलेस देवी और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जहर खाकर खुदकुशी की
पिलखुवा। नगर के मोहननगर कालोनी निवासी व्यापारी के करीब बेटे (30) ने सोमवार दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना आननफानन में अंतिम संस्कार कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विवाहिता ने जहर खाया, हालत गंभीर
गढ़। सिखैड़ा निवासी एक विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में गढ़ अस्पताल से हापुड़ रेफर किया गया। सिखैड़ा निवासी पारुल त्यागी पुत्र कालू सिंह सोमवार दोपहर खेत पर गया था। उसी दौरान उसका साला आदेश बहन रीना को घर ले जाने के लिए आ गया। साले के आने की सूचना पर पारुल भी घर आ गया। उसने कुछ दिन बाद स्वयं रीना को मायके छोड़ आने को कहा, लेकिन आदेश बहन को तुरंत ले जाने की जिद पर अड़ गया। इस बीच रीना ने रैट प्वाइजन खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए।