मोटर का तार लगाने के दौरान हुआ हादसा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में रविवार दोपहर कपड़े धुलते समय मोटर से करंट लगने से छात्रा की मौत हो गई।
मृतका किसान पीजी कॉलेज में बीएससी सेकेंडीयर की छात्रा थी।गांव बक्सर निवासी निरंजन सिंह जाटव सिंभावली शुगर फैक्ट्री में सर्विस करता है। उसकी पुत्री शालू (21) दोपहर करीब एक बजे घर पर कपड़े धुन रही थी। पानी की जरूरत पड़ने पर वह मोटर के तार लगा रही थी, तभी उसे जोर से करंट लग गया। वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी।
पता लगते ही परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने शालू को मृत घोषित कर दिया। शालू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां शबनम बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।