हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों में अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक बुलंदशहर जिले का है, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी।
बाईपास पर बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की ही उपचार के दौरान मौत हो गई। एक मृतक की शिनाख्त सीकरी थाना खुर्जा देहात जिला बुलंदशहर निवासी शक्ति के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नगर की चंद्रलोक कालोनी में रहता था। सूचना पर उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। शक्ति का एक साल पूर्व ही विवाह हुआ था। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शक्ति के परिजनों से भी उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा। हादसा करने वाले वाहन चालक की तलाश जारी है।
स्कॉर्पियो-बस में टक्कर, छह जख्मी
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में हाईवेे स्थित गांव अठसैनी के पास गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो डग्गामार बस से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो चला रहे मोरटा (गाजियाबाद) निवासी सचिन पुत्र राकेश, उसकी पत्नी अंजलि, मां प्रेमवती, दादी श्यामो देवी, भाभी वंदना, साली नितीशा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।