पिलखुवा में नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली
पिलखुवा। भाजपा सभासद के भाई की मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में उसे गाजियाबाद रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा में भाजपा सभासद खचेड़ू सिंह के भाई चतर सिंह (40) पशु चिकित्सालय के पास स्थित अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और वहां काम कर रहे कर्मचारियों से हाथापाई करने लगे। शोर सुनकर चतर सिंह टार्च लेकर बाहर निकल आए। तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सीने में जा धंसी। बदमाश धमकाते हुए निकल भागे। चतर सिंह को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गाजियाबाद रेफर कर किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो गई। इंसपेक्टर वीके यादव का कहना है कि बदमाश उन्हें लूटने आए हों, लेकिन सामने आने पर चतर सिंह को गोली मार दी गई हो। मामले की कराई जाएगी।