हापुड़ (ब्यूरो)। नगर के एक सिनेमाघर में चल रही फिल्म इशकजादे का शो रविवार को भीड़ ने रुकवा दिया। एक समुदाय के लोगोें ने डीएम से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने ओपीसी सिनेमाहाल में जाकर दोपहर का शो रुकवा दिया। दर्शकों के टिकट वापस करवाए।
इशकजादे फिल्म की प्रेम कहानी को लेकर एक समुदाय के लोगों में आक्रोश है। सोमवार को पीस पार्टी के नगर अध्यक्ष मौहम्मद नदीम और सुजात करीम ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। नगर के ओपीसी सिनेमाघर में चल रही इशकजादे पर रोक लगाने की मांग की। फिल्म नहीं रोकी गई तो नगर की शांति भंग हो सकती है। इसके बाद कुछ लोगाें ने कोतवाल से सिनेमाहाल में दोपहर का शो रुकवा दिया।सिनेमाहाल के पार्टनर सतीश ने बताया कि अगले शो में फिल्म बदल दी गई थी।