हमीरपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से एक-एक करके जनपद की दोनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बाहर निकल आया। दोनों विधानसभा सीटों पर शुरुआती दौर से ही कमल का फूल खिलता चला गया। इसमें दोनों ही प्रत्याशियों भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई।
भरुआसुमेरपुर स्थित मंडी स्थल में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। सदर सीट पर पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी डा.मनोज प्रजापति ने बढ़त बना ली। जो अंतिम चरण तक कायम रही। एक लाख 5 हजार 432 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए, जबकि सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति 79 हजार 947 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं बसपा प्रत्याशी रामफूल निषाद को 47 हजार 299 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की राजकुमारी चंदेल को 16 हजार 437 मत पर ही संतोष करना पड़ा।
भाजपा मनोज प्रजापति ने 25 हजार 485 मतों के अंतर से विजयी रहे। राठ (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर इस बार भी भाजपा की आंधी चली। प्रत्याशी मनीषा अनुरागी को कुल एक लाख 39 हजार 373 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी चंद्रकांती वर्मा को 77 हजार 394 मत ही मिल सके। यहां बसपा प्रत्याशी प्रसन्न भूषण को 24 हजार 266 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी ने 61 हजार 979 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।