ऐंझी गांव में हाईटेंशन लाइन के ढीले तार की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
ऐंझी गांव निवासी स्वामीदीन खेत में स्थित नलकूप पर रहता है। गुरुवार को पत्नी कपूरी (50) सुबह करीब आठ बजे पति के लिए खाना लेकर जा रही थी। कपूरी के बेटे वीरपाल ने बताया कि मां डलिया में खाना रख घर जा रही थी।
बताया कि मां मुस्करा से ऐंझी को आई एचटी लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान खंभे से नीचे लटक रहा हाईटेंशन लाइन का तार छू गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गई। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। बताया कि गंभीर रूप से झुलसी मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया।
डॉ. शिवजी गुप्ता ने बताया कि महिला का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।