{"_id":"31134","slug":"Hamirpur-31134-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन कर्मचारियों ने निकाली भड़ास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन कर्मचारियों ने निकाली भड़ास
Hamirpur
Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन निगम हमीरपुर के कर्मचारियों ने बस अड्डे पर गेट मीटिंग का आयोजन किया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार निगम कर्मचारियों में फूट डालने का प्रयास कर रही है। कुछेक डिपो मैनेजर चालक-परिचालकों की सेवाओं को गलत तरीके से ले रहे हैं और इनकी 20 घंटे की सेवाओं को आठ घंटे मान रहे हैं। उन्होंने डिपो मैनेजरों को चेताते हुए कहा कि वे भी इसी निगम के कर्मचारी हैं और उनके हित तभी सुरक्षित हैं जब निगम सुरक्षित होगा। सभी कर्मचारियों से अधिक वित्तीय लाभ अधिकारियों को मिलते हैं। अगर निगम कर्मचारी गलत हथकंडे अपनाते हैं तो कर्मचारियों द्वारा उनके लाभों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्र्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने निगम को रोडवेज, नियमितीकरण के लिए आठ वर्ष के सेवाकाल को घटाकर तीन वर्ष और आठ वर्ष से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। इस मौके पर गेट मीटिंग में सुशील कुमार, सुरेंद्र पटियाल, तरसेम लाल, जोगिंद्र नाथ, अजमेर ठाकुर, नटरंजन कुमार, राकेश शर्मा, वीना भाटिया आदि उपस्थित रहे।