{"_id":"31133","slug":"Hamirpur-31133-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक कांग्रेस कमेटी ने बनाई रैली की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक कांग्रेस कमेटी ने बनाई रैली की रूपरेखा
Hamirpur
Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
हमीरपुर। पूर्व सैनिक कांग्रेस कमेटी ने सात जून को होने वाली परिवर्तन रैली के लिए विचार-विमर्श किया। इसके लिए कमेटी के प्रधान चेतन लखनपाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार का लेखा जोखा उजागर कर रैली के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में प्रदेश पूर्व सैनिक कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन कर्नल वीपी लगवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। मनरेगा कार्यों में जम कर धन का दुरुपयोग हुआ है। भाजपा के कार्यकर्ता ही भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों के हिताें के साथ खिलवाड़ किया है। बैठक में ज्ञान सिंह, चमेल सिंह, हरी चंद, कर्नल सचदेवा, राम सिंह, जोगिंद्र सिंह, लेखराज, त्रिलोक चंद, ऊना, बिलासपुर, देहरा, परागपुर के पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।